राजस्थानराज्य

Rajasthan News विद्यालय का नहीं हो पा रहा विकास,”छात्र ज्यादा कमरे कम”

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुल्लाना थली(बसवा) मे एक नया ही रवैया देखने को मिला ! जो विद्यालय पूर्व में बंद हो चुका था,उसमें शिक्षकों ने जी जान से मेहनत करके लगभग 113 का नामांकन कर दिया किंतु बैठने के लिए मात्र तीन कमरे है !बाकी बच्चों को बरामदे में या पीपल के पेड़ के नीचे बैठना पड़ता है | श्री रविंद्र कुमार जी ने बताया बच्चों को कमरों की व्यवस्था न होने के कारण धूप एवं गर्मी सहन करनी पड़ती है । साथ ही साथ बच्चों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है| यदि बच्चों को बाहर भेजते हैं तो शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होता है |इस मौके पर श्री ओम प्रकाश गुर्जर (प्रधानाध्यापक), रविंद्र सैनी(प.प्र.), गौरीशंकर शर्मा , कमल कुमार PTI , श्रीमती सीमा कुचोरिया, श्रीमती इंदिरा गुर्जर उपस्थित थे |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button