ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News रैप सिंगरों में गिने जाने वाले चेतन चांडक का लंबी बीमारी के बाद रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences में निधन हो गया।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
भानुप्रतापपुर के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है। नगर के युवा कलाकार एवं छत्तीसगढ़ के पहले रैप सिंगरों में गिने जाने वाले चेतन चांडक (एप्पी राजा) का लंबी बीमारी के बाद रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences में निधन हो गया। एप्पी राजा ने अपनी प्रतिभा और संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ी रैप को एक नई पहचान दिलाई थी। अपनी अनूठी शैली और रचनात्मकता के कारण वे युवाओं के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से भानुप्रतापपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।




Subscribe to my channel