ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News जन कल्याण शिविर में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान

हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के निकायों एवं जनपद स्तर पर जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। सोमवार को नगर पालिका छतरपुर द्वारा टाउन हॉल में जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ छतरपुर विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाए जा रहे हैं।

सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि शिविर लगाने का उद्देश्य नागरिकों को एक ही जगह पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, प्राप्त आवेदनों पर संबंधित शाखाओं द्वारा कार्रवाई कर कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में लोगों ने पेंशन, प्रमाण पत्र, योजनाओं से जुड़े आवेदन दिए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर पंजीयन कराया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। शिविर में 56 आवेदनों का निराकरण किया गया। कुल 105 आवेदन प्राप्त हुये। छतरपुर शहर में 16 जून को ग्रीन एवेन्यु के सामने सटई रोड पर सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button