ब्रेकिंग न्यूज़

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक संस्था के द्वारा बस्तर जिला में समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

जगदलपुर शहर से लगे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल अस्पताल में आज ब्लड बैंक के विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर कराने वालों संस्था एवं रक्तदान शिविर लगाने वाले संस्थानों एवं स्वेच्छिक रक्तदान दाताओं को मेकॉज के वरिष्ठ डॉक्टर प्रोफेसर के द्वारा सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम आज 11:00 बजे से शाम के 4:30 तक किया गया। डिमरापाल मेडिकल हॉस्पिटल के द्वारा आज रक्तदान शिविर लगाने वाले संस्था जैसे जगदलपुर के जिला न्यायिक संघ अधिवक्ता संघ जगदलपुर न्यायालय परिवार, सद्गुरु सदाफल आश्रम परिवार, ब्रह्मकुमारी प्रजापति परिवार, पांचवी बटालियन जगदलपुर परिवार, एनएमडीसी परिवार नगरनार, एचडीएफसी बैंक परिवार, क्राइस्ट कॉलेज परिवार, इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा परिवार, आदेश्वर नर्सिंग कॉलेज खमार गाँव, सीआरपीएफ 241 बटालियन सेंडवा एवं करनपुर परिवार, सभी संस्थाओं को स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक परिवार के द्वारा सह सम्मान सम्मानित किया गया और आगे भी इसी प्रकार से मानव सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्मानित कार्यक्रम के द्वारा शिविर लगाने वाले एवं रक्तदान करने वालों ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान होता है सभी लोगों को अपना बहुमूल्य रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से अच्छा अनुभूति मिलती है रक्तदान जैसा दान कोई भी नहीं है रक्तदान को दूसरे मानव को जीवन बचाने हेतु करनी ही चाहिए।

रक्तदान शिविर लगाने वालों ने कहा कि हम हमेशा हमारे लोगों के द्वारा इस प्रकार से शिविर लगाया जाएगा और मानव सेवा हेतु आगे भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इसी प्रकार की मानव सेवा हेतु समय-समय पर शिविर लगाया जाएगा जिससे जरूरतमंदों को रक्त की पूर्ति हो सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर्स प्रोफेसर ,ब्लड बैंक स्टॉफ एवं चिकित्सा दल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button