अपराधउत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News भारी मात्रा में अवैध भांग व एक थार जीप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को 14 अदद प्लास्टिक के बोरो मे अवैध भांग कुल मात्रा 2 कुन्तल 64 किलो 48 ग्राम व घटना में प्रयुक्त एक अदद कार थार नं0 यूपी 32 ईए 6362 बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह व उ0नि0 भीम शंकर मिश्र मय हमराह फोर्स द्वारा पुरवा मोड़ से अभियुक्तगण 1. अनिल सिंह पुत्र गोरेलाल सिंह नि0 म0नं0 92 हंसपुरम थाना नौबस्ता जिला कानपुर नगर उम्र 53 वर्ष 2. गंगादीन पुत्र स्व0 दुलारे नि0 लाल सहाय खेडा पुलिस चौकी गुंलरिहा थाना मौरावा जनपद उन्नाव उम्र 35 वर्ष को कब्जे से 14 अदद प्लास्टिक के बोरो मे अवैध भांग कुल 2 कुन्तल 64 किलो 48 ग्राम व घटना मे प्रयुक्त एक अदद कार थार नं0 यूपी 32 ईए 6362 बरामद व 1450 रू0 जामा तलाशी बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 31/23 धारा 15/17/60ख/60ग आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button