Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा आईजीआरएस के संबंध में की गई गोष्टी ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद रामपुर स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई ।

गोष्ठी के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार एवं तथ्यात्मक जांच के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्टिपूर्ण न्याय दिलाने हेतु गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए । इसके अतिरिक्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण तथा आईजीआरएस निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।




Subscribe to my channel