Uttar Pradesh News जननायक, माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गाँधी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज जनपद रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
जननायक, माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गाँधी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज जनपद रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल एवं भोजन वितरण किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए कामना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व विधायक बिलासपुर संजय कपूर के कैम्प कार्यालय/जिला कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने अपने प्रिय नेता का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि “आज देश के वर्तमान हालात में Rahul Gandhi जी ही सच्चे जननायक के रूप में सामने आए हैं। वे निडरता से जनता की आवाज उठाते हैं और हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। आज देश की जनता की उम्मीदें उन्हीं से जुड़ी हैं। हम सभी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, ताकि वे निरंतर देश की सेवा करते रहें।” वहीं जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर के जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि “राहुल गाँधी जी का जीवन संघर्ष, सच्चाई और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। वर्तमान समय में वे देश की एक मजबूत और विश्वसनीय उम्मीद बनकर उभरे हैं। हम सभी उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।”

शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि “राहुल गांधी जी का नेतृत्व देश को एक नई दिशा देने में सक्षम है। उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।” कार्यक्रम के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राहुल गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जारीकर्ता: जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” जिलाध्यक्ष, रामपुर कांग्रेस बाकर अली खां नगराध्यक्ष साहिर खां, मोमान मुमताज़ खां, मोहम्मद ज़की, राजेश लोधी, अजीब सिंह, चितरंजन श्रीवास्तव, रामगोपाल कटारिया, रामकिशोर लोधी, फरीद खां, भूरा खां, अमीर, इमरान पाशा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैजूद रहे।



Subscribe to my channel