IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गांव-गांव जाकर विकास पर्व के तहत् विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

दुर्गापुर को आदर्श गांव बनाया जायेगा

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधी विधायी के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विकास पर्व के दौरान ग्रामीण अंचलों में विकास एवं निपर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। गृह मंत्री ने ग्राम दुर्गापुर में उपस्थित महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गापुर को एक वर्ष के अंदर आदर्श गांव बनाया जायेगा। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने विकास पर्व के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु केन्द्र एवं म.प्र. सरकार ने अनेकों योजनायें शुरू की है। बेटी के जनम से लेकर उसकी शादी की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली। प्रदेश में जन्म लेने वाली बेटी को लखपति बनाया है। बेटी वरदान बन गई है। बहिनों के सम्मान के लिए म.प्र. सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत् बहिनों को दो माह की एक-एक हजार रूपये की किश्त भी प्राप्त हो गई है। अगस्त माह की 10 तारीख को तीसरी किश्त की राश बहिनों के बैंक खातों में जमा की जावेगी। उन्होंने कहा कि 15 महिनें की पूर्व सरकार ने संबल येाजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा अति पिछड़ी सहारिया जनजाति की महिलाओं को मिलने वाली प्रति एक हजार रूपये की राशि बंद कर दी गई थी। जिसे हमारी सकरार ने पुनः शुरूा किया। उन्होंने कहा कि दुर्गापुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या का भी शीघ्र निदान किया जायेगा। गांव की केवट बस्ती नाथ डेरा पर पाईप लाईन डालने का कार्य भी किया जायेगा। डॉ. मिश्र ने कहा कि जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।

कोरोना काल मे जब दतिया के लोग अपने भर्ती मरीजों को देखने अस्पताल नहीं जा रहे थे ऐसे में अस्पताल जाकर मरीजों को हिम्मत देकर उनका हौसला बढ़ाया। बाढ़ के दौरान कोटरा एवं अन्य ग्रामों के ग्रामीणों का नदी में फसा होने पर अपनी जान की परवाह किये बिना उन्हें सुरक्षित निकालकर लाये। डॉ. मिश्र विकास पर्व के दौरान लगभग ढ़ाई करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण गृह मंत्री ने विकास पर्व के दौरान आज लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम दुर्गापुर में 1 करोड़ 63 लाख की लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। गृह मंत्री ने इस दौरान ग्राम गरेरा मंे 52 लाख 16 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्यास कर 9 लाख 78 हजार की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। डॉ. मिश्र ने विकास पर्व के दौरान ग्राम गोराघाट में कार्यक्रमों में जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लशकरी, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेंगुला सर्वश्री जीतू कमरिया, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा परमार, कालीचरण कुशवाहा, सरपंच श्रीमती रामदेवी कमलू अहिरवार, अन्नू पठान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व ग्रामीणजन आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button