IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

√ जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस।
√ समाधान दिवस में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
√ समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
√ समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।
√ भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महराजगंज। आज दिनांक 22.08.2026 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। थाना समाधान दिवस में जनपद में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों एवं विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

साथ ही थाना स्तर, आईजीआरएस अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि संबंधी प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button