ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खेड़ा खजुरिया से सिमरोल, डूंगर खेड़ी वाले रोड की पुलिया का काम अधूरा।

 जेसीबी से धक्का देकर निकाल रहे वहान।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

खेड़ा खजुरिया से पहाड़ी खेड़ा सिमरोल जाने वाला रोड की पुलिया का काम अभी तक अधूरा ही है। इस पुलिया का काम ठेकेदार अपनी मनमानी से कर रहा है ।इस पुलिया पर काली मिट्टी डालने की वजह से आने जाने वाले वाहन फस रहे हैं। जिसको जेसीबी के मदद से धक्का देकर निकाल रहे हैं। इस पुलिया का पूरा काम ना होने के कारण आसपास की जनता तो परेशान हो ही रही है, इसके साथ ही खेड़ा खजुरिया आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल समय पर नहीं पहुंच रहे हैं । जिनकी वजह से उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। लापरवाही तो ठेकेदार कर रहा है, पर उसका परिणाम आसपास के गांव की जनता और वहां की विद्यार्थी भुगत रहे हैं । अगर यह काम ऐसा ही रहा तो पता नहीं यह समस्या कब तक चलेगी। आखिर क्या कारण है कि रोड के ठेकेदार हर जगह अपनी मनमानी कर रहे हैं और इन से संबंधित कोई भी अधिकारी उस पर नजर उठा कर देख ही नहीं रहे हैं। जनता का पैसा सरकार पानी की तरह तो बाहर ही है ।पर उसका फायदा जनता को मिल नहीं रहा है बदले में सिर्फ और सिर्फ परेशानी ही मिल रही है । अगर इस स्थिति में कोई दुर्घटना होती है तो उसका जवाबदार कौन होगा। क्योंकि इस जगह वाहनों का आना-जाना खतरों से खाली नहीं है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button