Uttarakhand News नैनीताल रेस्टोरेंट कारोबारी ने साथी को मारी गोली, गंभीर हालत में बरेली रेफर

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड
हल्द्वानी में एक ही गांव के रहने वाले एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे को गोली मार दी. जिससे दूसरा कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. हल्द्वानी: शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बीती देर रात मामूली विवाद पर एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली मार दी. जिससे रेस्टोरेंट कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया है.
दोनों एक ही गांव के रहने वाले:गौर हो कि पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की रोड का बताया जा रहा है. यहां दो रेस्टोरेंट्स कारोबारी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक रेस्टोरेंट कारोबारी ने दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी. जिससे बिशन सिंह नाम के रेस्टोरेंट कारोबारी को गोली लग गई. गोली जबड़े को फाड़ते हुए पार कर गई. गोली की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. वहीं दोनों रेस्टोरेंट संचालक चंपावत के एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार:पुलिस के आला अधिकारी के अलावा हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया. थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको बरेली रेफर किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं. एसओजी और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.




Subscribe to my channel