Uttar Pradesh News एक अगस्त को कलेक्ट्रेट हरदोई में मंडलीय जनता दर्शन का आयोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनता का दुख दर्द जानने के लिए कलेक्ट्रेट हरदोई में मंडलीय जनता दर्शन का आयोजन होगा, जिसमें मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब जनता की शिकायतें सुनेगी और उनका उचित निस्तारण करवाएगी | लखनऊ मंडल लखनऊ की आयुक्त डॉ रोशन जैकब की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि रोजाना दो घंटे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष जनसुनवाई होती है | इसके बाद भी काफी शिकायतें मंडलायुक्त के पास भेजी जाती हैं, और पीड़ित व्यक्ति भी पहुंचते हैं | शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि अब मंडलायुक्त स्वयं जिलों में जनता दर्शन करेंगे | और जनता दर्शन को लेकर प्रथम व तृतीय मंगलवार निर्धारित किया गया है | इसी शेड्यूल के अनुसार जिले में एक अगस्त को मंडलीय जनता दर्शन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में होगा | आयोजन सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा | जनपद के विभागीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे | जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों को जनता दर्शन कार्यक्रम को लेकर अवगत करा दिया गया है |

Subscribe to my channel