Uttar Pradesh News युवक को साइकिल चोरी के शक में तालिबानी सजा, हाथ पैर बांधकर पीटा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद में युवक और उसके साथ एक नाबालिग का हाथ पैर बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | वीडियो में बंधक बने दोनों को चोरी करने के शक में पीटा गया है | उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में युवक और उसके साथ एक नाबालिग का हाँथ पैर बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | वीडियो में बंधक बने दोनों लोगों को साइकिल चोरी करने के शक में यह सजा दिए जाने की बात कही जा रही है | हालांकि इंडियन क्राइम न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है | वायरल हुए वीडियो में युवक को कुछ लोग बंधक बनाकर घेरे हुए देख रहे हैं | वह युवक कह रहा है कि अब इस एरिया में कतई नहीं मिलेंगे | वहां वहां पर मौजूद लोगों के पैर छूकर कह रहा है कि अब कभी भी नहीं इस क्षेत्र में दिखेंगे | बताया जाता है कि चोरी के संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने युवक व उसके साथ एक किशोर को पकड़ा और उसे यह सजा दी है | किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया | और कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया | एएसपी पश्चिमी हरदोई दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है | इसके बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी | वीडियो कब का है और कहां का है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है |

Subscribe to my channel