IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाइक मे डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, साले की हुई मौत और बहनोई की हालत गंभीर, चालक भी हुआ घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

कछौना, हरदोई  जिला में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में आम से लदे डीसीएम ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी | टक्कर मारने के बाद डीसीएम पलट गया | हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई को गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है | इसके साथ ही डीसीएम चालक और आम व्यापारी को भी चोटें आई हैं | देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरोली गांव निवासी प्रवीण कुमार 35 वर्ष की बहन रेनू का घर कछौना कोतवाली क्षेत्र के मरेउरा गांव में है | पिछले रविवार से प्रवीण कुमार अपनी बहन के यहां रुका था | बुधवार को बहनोई जुगलकिशोर 38 वर्ष के साथ बाइक से बघौली चौराहा दवा छिड़कने वाली मशीन लेने के लिए गया था | मशीन लेकर वापस गांव जाते समय डबल नहर पुलिया के पास लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी | इसके बाद डीसीएम भी पलट गई | घटना में प्रवीण कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई जुगलकिशोर घायल हो गया | घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है | इस घटना में डीसीएम चालक और आम व्यापारी को भी चोटें आई हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button