Uttar Pradesh News श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ रेंज लखनऊ द्वारा जनपद रायबरेली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया-

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तरप्रदेश
आज 19 जुलाई 2023 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ रेंज लखनऊ श्री तरुण गाबा द्वारा जनपद रायबरेली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत मानप्रणाम ग्रहण करते हुये थाना डीह का निरीक्षण किया गया इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, हवालात,आवासीय बैरिक, थाना कार्यालय,सीसीटीएनस,आजीआरएस पोर्टल आगन्तुक कक्ष, सीसीटीवी कैमरा व अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही साथ महोदय द्वारा थाना डीह पर धर्मगुरुओं व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की गयी । तत्पश्चात आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत महोदय द्वारा थाना मिलएरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम डिघिहा व कस्बा बछरावां में ताजियादारों व सम्भ्रांत व्यक्तियों से बातचीत कर सुझाव आपस में साझा किये गये तथा आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की गयी । महोदय द्वारा श्रावण मास के दौरान गंगा घाटों से कांवडियों के आवागमन के समुचित प्रबन्ध व मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री नवीन कुमार सिंह व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel