IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के पर महाजन सम्पर्क अभियान के निमित्त संपर्क से समर्थन के पत्रक एवं पुस्तिकाएं वितरण कीं।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा टूंडला नगर के विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के पर महाजन सम्पर्क अभियान के निमित्त संपर्क से समर्थन के पत्रक एवं पुस्तिकाएं वितरण कीं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से लोगों को अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। केन्द्र सरकार के नौ साल की सरकार में देश में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं।नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकार में प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी,अवैध कब्जे, अपहरण जैसे अपराध पुरी तरह सें समाप्त हैँ अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़ कर भाग गए हैं।शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ता के द्वारा की वोटरों से सम्पर्क कर सरकार के समर्थन में मिस्ड कॉल करायी गयीं।इस दौरान भाजपाइयों ने नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज एवं टूंडला पब्लिक स्कूल में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को पत्रक एवं पुस्तकें दीं। इस दौरान जिला मंत्री संजय परमार,लोकेश जादौन,नरेन्द्र चक देवांशु प्रताप,डॉ.संजीव जैन आदि लोग मौजूद रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button