Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक मोहगाँव रैयत में संपन्न, ब्लॉक स्तरीय परिषद का किया गया गठन
ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला।मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मोहगाँव रैयत में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और आदिवासी समाज के हितों के लिए ब्लॉक स्तरीय परिषद मोहगाँव का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। इस दौरान आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिषद के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel