IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : गणेश पूजा को लेकर प्रसाशासन ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

शक्तिनगर। गणेश पूजा को लेकर बलिया नाला क्षेत्र स्थित विजय कंस्ट्रक्शन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बलिया नाला क्षेत्र एवं आसपास की कंपनियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों एवं पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों एवं आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और प्रशासन के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी है।

इस दौरान अजीत तिवारी, शिवकुमार सविता (अध्यक्ष), राजू ठाकुर, रितेश शर्मा, राजू यादव सहित बलिया नाला क्षेत्र के समस्त नगरवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों में गणेश पूजा को लेकर काफी उत्साह है और पूजा को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button