Madhya Pradesh News : कचनार क्लब जबलपुर में संभागीय पत्रकार महाधिवेशन संपन्न, पत्रकार हितों पर लिया गया संकल्प

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पत्रकार महाधिवेशन आज 6 सितंबर को कचनार क्लब, विजय नगर जबलपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 5 सितंबर को संभागीय बैठक के साथ शुरू हुए इस महाधिवेशन में जबलपुर संभाग के सभी जिलों – जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्षों एवं महासचिवों ने अपने वार्षिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आज मुख्य अधिवेशन में संभाग भर से सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

अधिवेशन में उठे प्रमुख मुद्दे –
1. श्रमजीवी पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान निधि में बढ़ोतरी
2. अधिमान्यता प्रक्रिया का सरलीकरण
3. छोटे समाचार पत्रों और ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा
4. संगठन विस्तार और वार्षिक कैलेंडर पर चर्चा
संभागीय अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सजग प्रहरी है और संगठन हर परिस्थिति में पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, महासचिव राजकुमार कौरव, संभागीय उपाध्यक्ष रामजी चौधरी, सतीश लवानिया, महेंद्र तिवारी, गीत गोविंद पटेल, संतोष नायक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संभागीय इकाई द्वारा किया गया।


Subscribe to my channel