Uttar Pradesh News कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज ने अपनाया कड़ा रुख, देसी शराब ठेका के सेल्समैन को लगाई फटकार

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
नगरपालिका के निकट देसी शराब ठेका पर अवैध रूप से की जा रही बिक्री पर लगाम लगाने के लिए कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंचे। कस्बा इंचार्ज ने शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन को कड़े शब्दों में कहा कि अगर अबकी बार शिकायत आई तो कार्रवाई निश्चित है। पहले भी कई बार समझा चुका हूं। अब समझाने की प्रक्रिया खत्म। शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खुलेआम सड़कों पर शराब पीने वाले पर कोतवाल हुए सख्त कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी को आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले तो उसे थाने से जमानत न दी जाए। आरोपियों को एक रात हवालात में रखा जाए और सुबह कोर्ट में पेश किया जाए। आदेश के बाद कस्बा इंचार्ज ने शराब पीने वालों पर अब सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि अक्सर लोग शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा करते हैं। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर अपने घर जाते हुए हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर लोग नशा करने से परहेज करेंगे तो वे सुरक्षित रहेंगे और क्राइम में कमी आएगी। आम लोगों को भी शराब पीने के आदि लोगों से होने वाली परेशानियां कम होंगी। पचास हजार रुपये तक लग सकता है जुर्माना कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को काबू कर उनके खिलाफ धारा 68 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत आरोपी पर पचास हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस चाहे तो धारा 167 सीआरपीसी के तहत पुलिस आरोपी को जमानत न देकर हवालात में रख सकती है।

Subscribe to my channel