Uttar Pradesh News बिजली समस्याओं को लेकर रोड किया जाम, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा के कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नोएडा सूरजपुर रोड पर जाम लगा

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश, नोएडा सूरजपुर, 15 दिन से नहीं आ रही बिजली, बिजली समस्याओं को लेकर रोड किया जाम, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा के कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नोएडा सूरजपुर रोड पर जाम लगा दिया, इस दौरान काफी संख्या में महिला भी इस प्रदर्शन में महिला भी सामिल हुई और महिला रोड पर धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को समझा कर जाम खुलवाया, कुलेसरा के आसपास कई कॉलोनियां डूब क्षेत्र में पढ़ती है, डूब क्षेत्र में होने की वजह से यहां पर बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए, लेकिन कुछ लोगों को अवैध तरीके से बिजली लगाई गई थी, जिनको बिजली विभाग की तरफ से कनेक्शन काट दिया गया,कल इस बात को गुस्सा लेकर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, सभी कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर नोएडा सूरजपुर रोड पर आकर बैठ गए, कुलेसरा के पास बैठकर कॉलोनी के लोगों ने जाम लगाना शुरू कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी जमकर शुरू कर दिया, करीब आधे घंटे तक कॉलोनी के लोग इसी तरह से धरना प्रदर्शन करते रहे, पुलिस धरना पर बैठे कॉलोनी वालों को काफी समझाते रहे, लेकिन यह लोग नहीं माने, आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया, धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन से उनके घर पर बिजली नहीं आ रही ओर बिजली की वजह से काफी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है,

Subscribe to my channel