IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने अटेली के विभिन्न गांवों में किए विकास कार्यों के उद्घाटन व जन संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश का गौरव व सम्मान बढ़ाया है : चौधरी धर्मवीर

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

अटेली भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने आज खंड अटेली के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया व जन संवाद के कार्यक्रम किए। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे।
सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने सबसे पहले खेड़ी, नावदी, रामपुरा, कांटी, बिहाली में कार्यक्रम किए। दोपहर 2 बजे बाद सैदपुर, नीरपुर, नांगल, पृथ्वीपुरा, राजपुरा में पहुंच कर लोगों से जनसंवाद किया। सांसद धर्मबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश का गौरव व सम्मान बढ़ाया है। सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित हुए है। केंद्र सरकार ने सब का साथ सब का विकास के नारे के तहत देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्गो से जुड़ कर भविष्य के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा केंद्र में सरकार बना कर हैट्रिक बनाएंगी। सांसद अपनी सादगी व सरलता के चलते लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि अब शमशान घाट शिव धाम के नाम से होंगे तथा उनके रास्ते व दूसरी जनसुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर बिहाली गोशाला में 5 लाख की लागत से बनी टीन शेड व 2 अन्य रास्तों का उद्घाटन किया। इससे पूर्व गांव कांटी में भी अनेक विकास कार्यो के उद्घाटन सरपंच देवी के अगुवाई में किए। इस मौके पर जिला प्रमुख राकेश, अशोक नावदी, गोशाला के प्रधान कैप्टन महाबीर सिंह, जगदेव बजाड़, सूबेदार मक्खनलाल, सरपंच सीताराम, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र यादव, देवी सिंह सरपंच, मंडलाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, सुरेश शर्मा बीडीपीओ, सुरजीत सिंह एडीओ, वीर कुमार, विधायक पुत्र प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button