IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News प्रियंका गांधी जी की ग्वालियर में आमसभा के उपलक्ष्य में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक संपन्न

 कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है अल्पसंख्यक विभाग-रामकिंकर सिंह गुर्जर

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

आज दतिया कांग्रेस कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर जी एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मोईन शेख़ कुरैशी की अध्यक्षता में आगामी 21 जुलाई को होने वाली प्रियंका गांधी जी की आमसभा को लेकर बैठक आयोजित हुई। इस अवसर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम एवं प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह वोहरा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा इसी माह 21 जुलाई को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता मा.प्रियंका गांधी जी की संभाग ग्वालियर में होने बाली आमसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर ने अल्पसंख्यक विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए आमसभा को सफल बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जिसमें शाहरुख खान,अहान‌ राशिद खान,आमिर खान,फईम खान,सचिन बौद्ध,अरमान खान,जावेद खान,जुनैद खान आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बीके नामदेव,युवा कांग्रेस दतिया अध्यक्ष रामकुमार मोगिया,कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री जाकिर मंसूरी,ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजू खान,जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान मंसूरी, अमन खान,साजिद खान आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button