
रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान
जालौर : निकटवर्ती गाँव बिबलसर के आस-पास गाँवों के क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के चलते कई गली-मोहल्लों व घरों में पानी भर गया, वहीं दूसरी तरफ आकोली तथा सुमेरगढ खेड़ा की नदी उफान पर आ गई। इससे गांव से जोड़ने वाला रास्ता कई घंटों तक बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में मानसून की दस्तक हुई। इसमें गत दो-तीन दिनों से लगातार कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार को सुबह मूसलाधार बारिश के चलते बिबलसर गाँव का तालाब आँवरफ्लो होने से गुजरात राज्य तथा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले रास्ते पर आवागमन पूरी तरह अवरूद्ध हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Subscribe to my channel