गुजरातराजनीति

Gujarat News गांधीनगर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राज्य कक्षा की युवा संसद की हुई पसंदगी

गांधीनगर अहमदाबाद अरवल्ली हिम्मतनगर 4 जिलों के युवा संसद चुने गए

रिपोर्टर,नागजीभाई बारोट गांधीनगर गुजरात

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, अहमदाबाद अरवल्ली हिम्मतनगर और गांधीनगर जिलों के लिए नेहरू युवा केंद्र गांधीनगर द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया । इस युवा संसद में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने युवा दृष्टिकोण से स्वास्थ्य कल्याण खेल, कौशल विकास और सोशल मीडिया जैसे 3 विषयों पर बात की। राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए अरवल्ली जिले से कृषि पटेल, अहमदाबाद से जानवीबा चुडास्मा और अंश टाक, हिम्मतनगर से राठौड़ निशाबेन और ध्रुव दरजी और गांधीनगर से ग्रिशमा मेयर और सागर प्रधानानी का चयन किया गया।

कार्यक्रम के निर्णायक हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के सेनेट सदस्य कामेशभाई शाह, आचार्य श्री डॉ. केसरीसिंह परमार, एनएसएस अधिकारी श्री धर्मेंद्रसिंह राठौड़, प्रोफेसर श्री अंजलि पटेल थे। समस्त कार्यक्रम का संकलन नेहरू युवा केन्द्र गांधीनगर के जिला युवा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button