IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त खून लगी टांगी बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया सक्ती। जैजैपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगी टांगी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 की रात प्रार्थी ने थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग भतीजी के घर में घुसकर आरोपी उमेश कुमार पलांगे (32 वर्ष) ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने टांगी से बालिका के चेहरे, सिर और गले पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका का उपचार बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में जारी है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 200/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला कायम किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके ठिकाने से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने के बाद उसे 6 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया। देर रात गिरफ्तारी होने के कारण आरोपी को 7 अगस्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त खून लगी टांगी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में विशेष योगदान: थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र खांडेकर, आरक्षक अरुण चन्द्रा एवं आरक्षक विजय कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button