IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News माननीय केंद्रीय ग्रामीण इस्पात मंत्री(भारत सरकार) श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी नें मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों से की मुलाक़ात

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मंडला  माननीय ग्रामीण केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी ने मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक के सभी जनसेवा मित्रों से मुलाकात कर सभी योजना से संबंधित समस्याओं पर किए चर्चा तथा शाशन के सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्री मंत्री जी नें कहा की योजनाओं की सही जानकारी हों तथा ग्राम के अंतिम पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। साथ ही इन योजनाओं की क्रियान्वयन होने मे आने वाली समस्याओं को भी सभी जनसेवा मित्रों से जाना। श्री मंत्री जी नें शाशन के सभी योजनाओं को सही से क्रियान्वयन करनें की बात कही। माननीय मंत्री जी नें जनसेवा मित्रों की फिल्ड के दौरान आने वाली समस्याओं से किस तरह निराकरण करना है इसकी भी जानकारी दिए।साथ ही इस बैठक मे उपस्थित सभी ग्रामीण जनो की समस्याओं का निराकरण करने की बात भी कही। और सभी कर्मचारियों तथा आम जन से आग्रह किए की शाशन की योजनाओं मे सहयोग करें तथा ब्लॉक व जिले की विकास करने मे नई गति प्रदान करें। उन्होंने कहा की गांव के विकास ही देश का विकास है। श्री मंत्री जी नें जनपद पंचायत मे उपस्थित सभी जन प्रतिनिधि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के सरपंचो, पेशा एक्ट के सभी (अध्यक्ष) , जन अभियान परिषद के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष,तथा ब्लॉक के सभी मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों के साथ मुलाक़ात कर यह बात कही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button