गुजरातराज्य

Gujarat News अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पुलिस कॉन्स्टेबल कौशिक जोशी को उनके नेक काम के लिए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

अहमदाबाद शहर पुलिस कमिश्नर संजय श्रीवास्तव ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में पुलिस कांस्टेबल के रूप में कार्यरत कौशिक जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। कौशिकभाई लंबे समय से अपराध शाखा में कार्यरत हैं और कई गंभीर अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुके हैं. कौशिक जोशी व उनकी टीम द्वारा वाहन चोरी, हत्या, नशीले पदार्थ के आरोपितों की गिरफ्तारी जैसे मामले दर्ज किए गए हैं. साथ ही 18 साइलेंसर चोरी की वारदातों का पता चला, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 15,600 रुपये की नकदी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। ऐसे कई अधिकारी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की ड्यूटी निभा रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button