Bhopalधर्म

सावन के प्रथम सोमवार को बजरंग सेना समिति द्वारा किया गया भगवान शिवजी का रुद्राभिषेक

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर . बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य में समिति द्वारा थानेश्वर महादेव मंदिर संत हिरदाराम नगर में भगवान शिवजी का पंचामृत दूध दही शहद घी एवं घृत से रुद्रअभिषेक किया गया एवं भगवान शिवजी की आरती की गयी। समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने से मन की नकारात्मकता दूर होती है, राहु दोष शांत होता है, और घर में सुख.शांति आती है। यह अहंकार और ईर्ष्या जैसी बुराइयों को त्यागने का प्रतीक माना जाता है। समिति अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग ने बताया कि शिव जी ने समुद्र मंथन का विष पिया था और धतूरा भी विषैला होता है। इसे चढ़ाने का अर्थ है कि हम अपने भीतर का जहर क्रोध व अहंकार भगवान को सौंप रहे हैं।भगवान शिवजी का अभिषेक करने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी समाजसेवी महेश खटवानी अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग उपाध्यक्ष राज बिजोरिया महासचिव गुरदास रामचंदानी सचिव रमेश कुमार तोलानी आदि शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button