Madhya Pradesh News युवाओं ने एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट के साथ सगरा तालाब तट पर किया पौधारोपण

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पूरे बरसात में 5000 पौधारोपण का संकल्प लिया गया है ।इसी क्रम में बिरसिंहपुर पाली के हरिहर दरबार मंदिर सगरा तालाब तट पर पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट की उपस्थिति में आम का पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया। पाली एसडीओपी डॉ. जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि युवाओं की टोली की पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम सराहनीय है।उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से पौधारोपण कर पौधारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे बरसात के महीनों में 5000 से भी अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य लिया गया है। पौधारोपण शासकीय, आशासकीय, विद्यालय महाविद्यालय, आगनबाडी, चिकित्सालय, तालाबों के तट पर, नदियों के आसपास सार्वजनिक स्थल, पंचायत भवनों परिसर, मंदिरों व विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर सुरक्षित करने का संकल्प लिया जा रहा है। इसी क्रम में हरिहर दरबार मंदिर सगरा तलाब तट पर आम का पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विक्रम परमार ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट,हिमांशु तिवारी, खुशी सेन,अमृता सिंह,शिखा बर्मन, चंदा गुप्ता, राहुल सिंह उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel