Madhya Pradesh News पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले मध्य प्रदेश मीडिया संगठन के पदाधिकारी…
पिछले दिनों चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई पत्रकार साथी की मौत के विरोध में कलेक्टर कार्यालय को सौंपा ज्ञापन -

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)- मध्य प्रदेश मीडिया संगठन के छिंदवाड़ा जिले के समस्त पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जी पी सोनी एवं महिला शाखा अध्यक्ष सुनीता सोमकुवंर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निज निवास कमल कुंज शिकारपुर में मिले एवं उनसे पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की। चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश मीडिया संगठन के जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा करने के बाद हाल ही में छिंदवाड़ा शहर के आरोग्य हॉस्पिटल में हुई एक पत्रकार साथी की संदेहास्पद मौत के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। तत्पश्चात मध्य प्रदेश मीडिया संगठन के समस्त पदाधिकारी आरोग्य अस्पताल में हुई एक पत्रकार साथी की संदेहास्पद मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर संगठन अध्यक्ष जी पी सोनी एवं सुनीता सोनकर के नेतृत्व में एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय को भी सौंपा गया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी, महिला शाखा अध्यक्ष सुनीता सोमकुवर, जिला अध्यक्ष मनेश साहू, प्रदेश पदाधिकारी जितेंद्र ठाकुर, जिला प्रचार मंत्री उमेश डोंगरे, पंचम अमरोदे, राजकुमार सोनी, असलम खान, भीमसेन धंतोले, तकीम अहमद, नीरज सिंह राजपूत, यूनुस कुरेशी, चेतन साहू, उमेश डोंगरे, हरीश नेमा, राकेश चंद्रवंशी, संतोष झरबडे, चेतन मिश्रा, केसरी सराठे, शुभम सोनी, संदीप साहू, भुवनेश्वर पवार, बीरेंद्र धाकड़, सहित कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य एवं अन्य सामान्य जन उपस्थित थे।


Subscribe to my channel