IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पन्ना जिले के सभी पुलिस कार्यालयो एवं समस्त थाना/ चौकी परिसर को साफ स्वच्छ रखने एवं वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना / चौकी परिसर में साफ सफाई करते हुये वृक्षारोपण किया गया । आज पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की डीएसबी शाखा एवं आगन्तुक वैठक व्यवस्था मे साफ सफाई का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया गया । उक्त वृक्षारोपण मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति आरती सिहं, रक्षित निरीक्षक  खिलावन सिहं कवर, सूबेदार ज्योति दुबे, सुबेदार संजय जादौन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, व पुलिस लाईन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button