छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News ठेला वाले से शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाला फरार 01 आरोपी को चौकी नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार

  आरोपी विवेक उम्र 19 साल निवासी पुरानी बस्ती नैला

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 
 आरोपी के विरूद्ध धारा 294,506,327,34 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

प्रकरण के एक आरोपी घटना कारित से फरार, जिसकी पतासाजी जारी है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  प्रार्थी दिशांश साहू पिता वकील साहू उम्र 26 वर्ष चौकी नैला ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था की यह अपने ठेला में बैठा था उसी समय नैला निवासी विवेक सूर्यवंशी एवं निखिल गुप्ता दोनों आए और शराब पीने के लिए पैसा की मांग किए शराब पीने के लिए पैसा नहीं है बोलने पर प्रार्थी को दोनों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ अपराध धारा 294, 506, 327, 34, I.P.C. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनो आरोपी अपराध घटित कर दिनांक घटना समय से फरार थे, जिसमे से 01 आरोपी विवेक सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष ग्राम पुरानी बस्ती नैला, चौकी नैला को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा प्रकरण के एक आरोपी घटना कारित दिनांक से फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी नैला उप निरी. गजालाल चंद्राकर एवम चौकी नैला स्टाफ सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button