IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के जिले में सकारात्मक परिणाम, प्रदेश में जिला निराकरण के मामले में द्वितीय स्थान पर

कलेक्टर श्री मीना के निर्देशन में 7 अगस्त से प्रारंभ हुए अभियान में गति से हुए कई आवेदकों के त्वरित निराकरण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

लोक सेवा गारंटी के 9681 एवं सीएम हेल्पलाईन के 8739 आवेदनों का हुआ अभियान में निराकरण नामांतरण एवं बंटवारा के 3 माह से अधिक अवधि के लंबित 2869 आवेदनों का अभियान में निराकरण कलेक्टर के निर्देशन में जमीनी स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों से मिला समाधान मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही लंबित प्रकरणों के संधारण कर उनका समयसीमा में निराकरण किया जा रहा हैं। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में 7 अगस्त से प्रारंभ अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन से समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पात्र एवं मौके पर निराकरण योग्य प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जबकि अन्य प्रकरणों का संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप निराकरण के मामले में छतरपुर जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। वहीं निराकरण के प्रतिशत के आधार पर जिले को तृतीय रैंक प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान लोक सेवा गारंटी की विभिन्न सेवाओं से संबंधित कुल 9681 आवेदनों का निराकरण तथा सभी विभागों से संबंधित सीएम हेल्पलाईन की 8739 शिकायतों का समाधान किया गया। राजस्व विभाग में नामांतरण एवं बंटवारा से संबंधित 3 माह से अधिक अवधि से लंबित 2869 आवेदनों का भी अभियान के तहत तेजी से निराकरण किया गया। जमीनी स्तर पर आयोजित शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्याएं सुन रहे हैं, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं तथा आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है, जबकि परीक्षण एवं सत्यापन आवश्यक होने पर समय-सीमा में जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कर कार्रवाई कर निराकरण किया जा रहा है। लोक सेवा गारंटी के तहत निराकृत प्रकरणों में ओबीसी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र के 3859, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जाति प्रमाण पत्र के 1997, एक वर्ष के बाद जन्म पंजीयन के 1358, रिकॉर्ड रूम से तहसील स्तर पर नकल प्रदाय के 906 तथा विवाह पंजीयन के 359 आवेदन शामिल हैं। इसी प्रकार जन्म के अप्राप्त प्रमाण पत्र के 133, मृत्यु के एक वर्ष बाद पंजीयन के 108, ओबीसी ब्लड रिलेशन जाति प्रमाण पत्र के 86 तथा एससी-एसटी ब्लड रिलेशन जाति प्रमाण पत्र के 71 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।


अभियान के दौरान गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के 34, मैनुअल से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र के 27, विकलांगता प्रमाण पत्र के 34, रासायनिक कीटनाशक विक्रय लाइसेंस के 18, बीज विक्रय लाइसेंस के 16, रासायनिक उर्वरक विक्रय लाइसेंस के 11, वन्य प्राणियों से पशु राहत के 10, नापतौल उपकरण के पुनः सत्यापन के 18, पेट्रोल-डीजल पंप के पुनः सत्यापन के 9, आयु चिकित्सा प्रमाण पत्र के 7 तथा शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त परिवार सहायता के 3 तथा मीटर बंद अथवा मीटर चलने संबंधी शिकायतों के 5 प्रकरणों सहित अन्य सेवाओं के लंबित आवेदनों का भी निराकरण किया गया।
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शिविरों के माध्यम से प्रशासन नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। प्राप्त आवेदनों की सतत निगरानी और निराकरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है कि छतरपुर जिला कुल निराकरण के मामले में प्रदेश में द्वितीय तथा निराकरण प्रतिशत के आधार पर तृतीय स्थान पर रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button