मखाना की वैज्ञानिक खेती से मालामाल होंगे किसान, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण
मखाना की वैज्ञानिक खेती से मालामाल होंगे किसान, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण

मनकापुर, गोण्डा। उद्यान विभाग गोण्डा के सौजन्य से मखाना विकास योजना के अंतर्गत 12 एवं 13 अगस्त 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में “मखाना की वैज्ञानिक खेती” विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र ने किया।
इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने किसानों से मखाना की खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तालाब में मखाना की खेती से प्रति एकड़ करीब 8 कुंतल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मखाना की खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
डॉ. राम लखन सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) ने मखाना की उपयुक्त प्रजातियों एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीक की जानकारी दी। गिरीश चंद्र मिश्रा, उद्यान निरीक्षक ने मखाना योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप तथा औद्यानिक फसलों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। धीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ने पॉलीहाउस, नेट हाउस एवं सब्जी उत्पादन पर देय अनुदान के बारे में बताया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मखाना के लिए खेत की तैयारी एवं सिंचाई प्रबंधन, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने कार्बनिक खादों के प्रयोग एवं महत्व, डॉ. अजीत सिंह वत्स ने कीट एवं रोग प्रबंधन तथा डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे ने पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।
इसी क्रम में डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने मत्स्य पालन के साथ मखाना की खेती, डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने मखाना के पोषकीय महत्व तथा रोहन यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के इन्द्र भूषण सिंह, उत्कर्ष विजय सिंह, विक्रम सिंह यादव सहित उद्यान विभाग के विनोद सिंह प्रधान चौधरी तथा प्रगतिशील कृषक राजकुमार तिवारी, महादेव यादव, राजेश कुमार वर्मा, रितेश सिंह एवं श्रीमती सुनीता यादव सहित अन्य किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों ने मखाना उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई।

Subscribe to my channel