IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : अग्रवाल महिला संरक्षण मंडल द्वारा 15 अगस्त को तीज मेले का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान

आबुरोड अग्रवाल समाज के तत्वावधान में अग्रवाल महिला संरक्षण मंडल द्वारा 15 अगस्त 2026 को जीण माता मंदिर, केसरगंज में भव्य तीज मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा। तीज मेले में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मेले के प्रमुख आकर्षणों में हाउजी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स, बियावलियों की मान-मनुहार सहित स्वादिष्ट खान-पान, राखी एवं अन्य आकर्षक स्टॉल शामिल हैं। आयोजक मंडल के अनुसार इस वर्ष समाज में उपस्थित रहने वाली बियावलियों की ही मान-मनुहार की जाएगी। इसके लिए सभी बियावलियों से 15 अगस्त को सुबह 10 बजे तक अपना नाम लिखवाने का आग्रह किया गया है। निर्धारित समय के बाद एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।


मेले में विभिन्न स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यक्ति ममता अग्रवाल (7014969214) एवं सुनीता मुकेश कुमार जैन (8947857421) से संपर्क कर सकते हैं। अग्रवाल महिला संरक्षण मंडल ने समाज की सभी महिलाओं एवं परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज उत्सव को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाने तथा मेले की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button