उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News आज तहसील सदर फिरोजाबाद में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का विदाई समारोह किया गया

 रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

आज तहसील सदर फिरोजाबाद में उप जिला अधिकारी सदर मनोज कुमार का बहुत भव्य तरीके से विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें उप जिलाधिकारी मुख्यालय सुरेंद्र सिंह तहसीलदार सदर डॉक्टर संतराज सिंह नायब तहसीलदार रवि सोनकर नायब तहसीलदार सरिता प्रशासनिक अधिकारी यादव कुमार तोमर तहसील के समस्त लेखपाल संग्रह अमीन राजस्व निरीक्षक सभी पटल सहायक आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह में क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति भी आए थे ।उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का कार्यकाल यहां लगभग पौने दो साल का रहा वे अपने राजस्व तहसील स्टाफ मैं बहुत ही लोकप्रिय थे उनके कुशल प्रशासन की सभी ने प्रशंसा की। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार का ट्रांसफर जनपद फिरोजाबाद से जनपद हापुड़ के लिए हो गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button