Madhya Pradesh News देवास जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास जलवायु आधारित कृषि के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के सभागृह में एकदिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवास जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को खरीफ की फसल सोयाबीन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र देवास के वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसानों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपसंचालक श्री आर.पी. कनेरिया, कृषि विज्ञान केंद्र देवास प्रमुख डॉ. ए. के. बड़ाया, कृषि वैज्ञानिक डॉ मनीष, डॉ महेंद्र सहित एसडीओ, एआरइओ, एटीएम, बीटीएम, एडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe to my channel