IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर देवास निवासी श्री कमल बने आत्मनिर्भर, अन्‍य सात नागरिकों को दे रहे हैं रोजगार

आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद

 

  रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास   शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में देवास निवासी श्री कमल पिता कन्हैयालाल मालवीय ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। आत्मनिर्भर बनने पर श्री कमल मालवीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है। श्री कमल पिता कन्हैयालाल मालवीय को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा प्रदाय की गयी। ऑनलाईन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर केनरा बैंक शाखा ए.बी रोड देवास में प्रेषित किया। बैंक से 12 लाख का ऋण प्लास्टिक आर्टिकल मेन्युफेक्चरिंग के लिए स्वीकृत किया गया एवं शासन द्वारा योजना में पात्रता अनुसार 03 लाख रूपये मार्जिनमनी सहायता भी प्राप्त हुई हैं। श्री कमल मालवीय द्वारा शांति नगर देवास में श्री शनिकृपा प्लास्टिक के नाम से इकाई संचालित की जा रही है। इनके द्वारा इकाई का प्रारंभ कर सात अन्‍य व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जा रहा है। योजना में श्री कमल मालवीय स्वंय तो रोजगार से जुडे, अन्य बेरोजागरों को भी रोजगार दे रहे है। इस निर्माण इकाई के प्रांरभ होने से श्री कमल मालवीय काफी प्रसन्न है एवं उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button