IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News तेंदुए ने गांव में घुसकर मचाया हड़कंप दौलतराम पाटीदार डेलनपुर

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

मप्र रतलाम जिले के सैलाना तहसील अन्तर्गत में मानसून की बारिश के चलते बोदिना गांव के एक घर में अचानक तेंदुआ घुस गया। घर में आगे के कमरे में सो रहे थे परिवार के लोग तेंदुए को देख दौड़ कर गिरते उठते भाग निकले। ऒर गांव के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस सहित वन विभाग को सूचना दी।आधीरात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह उज्जैन के दल ने तेंदुए को पकड़ लिया। बताया गया कि तेंदुआ बोदिना गांव की नई आबादी क्षेत्र के निवासी गोपाल गायरी के कच्चे मकान में उस समय घुसा जब गोपाल अपने परिवार के साथ आगे कमरे में सो रहा था और पीछे वाले कमरे में उसका एक लड़का सो रहा था। जैसे ही तेंदुआ घुसा वैसे ही आवाज हुई। गोपाल और उसकी पत्नी और लड़की भाग निकले। लेकिन पिछले कमरे में सो रहा उसका लड़का तेंदुए के घर में प्रवेश के बाद बाहर निकलने मे नाकाम रहा । लड़का वहींकमरे में ही रह गया था। तेंदुए को देख लोगों में मचा हड़कंप जिसके बाद ग्रामीणों ने मकान की छत की चद्दर हटाकर किसी तरह सेलड़के को बाहर निकाला। तेंदुआ गोपाल के घर के आगे वाले कमरे के दरवाजे के पास ही बैठा था। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। वन विभाग का अमला उस पर नजर बनाए रखा था। यह घटना रात की है, वहीं तेंदुए को सुबह 5 बजे के आसपास पकड़ लिया गया हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button