IC News and Media House Private Limited


बिहारराजनीतिराज्य

Bihar News हेमन्त कुमार को कांग्रेस सेवादल का जिला संगठक बनाया गया:– अशोक कुमार “प्रियदर्शी”

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  हेमन्त कुमार उर्फ हेमन्त यादव को जहानाबाद जिले में कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक बनाये जाने पर बधाई देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार “प्रियदर्शी” ने कहा की वर्तमान समय में डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व यह साबित करता है की बिहार में कांग्रेस का पुनर्जागरण काल चल रहा है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक डॉ संजय कुमार जी ने प्रांत के सभी प्रमंडलीय स्तर पर कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर चला कर एक ऐतिहासिक कार्य को संपन्न किया है तथा चलाए गए उन शिविरों से योग्य एवं प्रतिभाशाली लोगों को चयन कर विभिन्न जिलों की जिम्मेवारी सौंपी है। हम बधाई देते हैं। आदरणीय डॉ संजय कुमार कुमार जी को जिन्होंने जहानाबाद जिले में श्री हेमन्त कुमार को जिला संगठक बनाया है। हेमन्त जी तेज तर्रार युवा के साथ साथ कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता रहें हैं। इसलिए इनके नेतृत्व में जहानाबाद सेवादल काफी प्रभावकारी और मजबूत होगी। सेवादल कांग्रेस की सबसे मजबूत ईकाई मानी जाती है क्योंकि पार्टी में अनुशासन और सांगठनिक ढांचा की सारी जानकारी यहीं दी जाती है । इस जिले में एक नौजवान को यह जिम्मेदारी मिली है। इसलिए हम आशा करते हैं। यहां सेवा दल के माध्यम से कांग्रेस एक मजबूत और सशक्त पार्टी बनकर पुनर्स्थापित होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button