
रिपोर्टर मीना देवी, मनोहर थाना झालावाड़ राजस्थान।
ग्रामपंचायत सरेडी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरडी में गणतंत्र दिवस और वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच श्री पवन मीना अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री कालू राम मीणा जी विशेष अतिथि श्री सत्येंद्र पाल नागर, पूर्व प्रधानाध्यापक रामकिशन कारपेंटर, व्याख्यता श्री मधुसूदन मीणा, और श्री मदनलाल मीणा और समस्त अध्यापक स्टाप और ग्रामीण उपस्थित रहे जिस में सरस्वती का प्रदीप प्रज्वलित कर के कार्य कर्म का शुभारंभ किया प्रधानाध्यापक श्री कालुराम मीणा जी ने बच्चो शिक्षा के महत्त्व बताया और राजीव गांधी युवा मित्र श्री सत्येंद्र पाल नागर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, गार्गी पुरस्कार योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, राजस्थान श्रमिक कार्ड योजना और उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी ताकि गरीब, मजदुर, जरुरतमंद छात्रों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता रहे ताकि उनकी आगे की पढ़ाई में कोई समस्या नही रहे और निर्विगन के छात्र छात्राओं की पढ़ाई चलती रहे ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर विजेताओं और शिक्षा के क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया और छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी
अध्यापक श्री देवी लाल मीना ने बताया की प्रतिभावान 13 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ मिला


Subscribe to my channel