IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

राजेश गोसाई बने भाजपा नगरी मंडल अध्यक्ष, संगठन ने समर्पित कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

 

 

 

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद पंचायत नगरी के जनपद सदस्य एवं सभापति राजेश गोसाई को भाजपा नगरी मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राजेश गोसाई लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और उन्हें पार्टी का समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में महामंत्री सहित विभिन्न संगठनात्मक पदों पर जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और जमीनी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

वर्तमान में वे जनपद पंचायत नगरी के जनपद सदस्य एवं सभापति के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नगरी मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।

नियुक्ति के बाद राजेश गोसाई ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button