उत्तराखण्ड

Uttarakhand News जिन्होंने बचाई थी ऋषभ पंत की जान, उत्तराखंड सरकार ने गणतंत्र दिवस पर किया उनका सम्मान

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

देहरादून में आज हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर को सम्मानित किया गया. इन दोनों ने एक्सीडेंट के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी. इसके अलावा निशु और रजत को भी सम्मानित किया गया.

गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम धामी ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और 2 अन्य- निशु और रजत को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्हें सम्मानित किया. सुशील कुमार की तरफ से उनकी पत्नी रितु और परमजीत के पिता सुरेश कुमार ने उनकी ओर से ये सम्मान लिया. इन सभी ने 30 दिसंबर को दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी.

बता दें 30 दिसंबर को रुड़की में सुशील कुमार और परमजीत के सामने ही ऋषभ की कार दो तीन बार पलटी, उसके बाद दोनों ने ऋषभ को कार से बाहर निकाला था. जिसके बाद हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और 2 अन्य- निशु और रजत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी.रजत और निशु ने पुलिस को पंत से जुड़े सामान भी सौंपे थे. ऋषभ पंत से मिलने दोनों मैक्स अस्पताल भी पहुंचे थे. बाद में पंत ने दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनका आभार जताया था.

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल सड़क एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पंत का पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था. फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. इसी महीने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पंत की सर्जरी भी हुई थी

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button