IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  आपरेशन मुस्कान के तहत  01.06.23 से 30.06.23 तक कुल 76 गुम बालक/बालिकाओं को जिला पुलिस द्वारा बरामद किया गया है

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 जिले में कुल गुम बालक 06 एवं बालिका 70 को बरामद कर उनके परिजनों को सौपा गया

 थाना /चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ के अन्य जिलो में भेजा गया था पुलिस बल

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु  01.06.23 से 30.06.23 तक (एक माह) जिले में आपरेशन मुस्कान चलाया गया। जिसके परिपालन में जिला स्तर पर लंबित धारा 363 भादवि के गुम बालक/ बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना/चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था गठीत टीम के द्वारा थाना नवागढ़ में 08 बालिका एवं 01 बालक, थाना बलौदा में 05 बालिका, थाना अकलतरा 14 बालिका, थाना बम्हनीडीह में 01 बालक एवं 03 बालिका,थाना मुलमुला में 06 बालिका, थाना बिर्रा में 02 बालिका,थाना पामगढ़ में 08 बालिका, थाना शिवरीनारायण 14 बालिका, थाना जांजगीर में 02 बालक एवं 05 बालिका, थाना सारागांव में 02 बालिका, थाना चाम्पा में 02 बालक एवं 03 बालिका इस प्रकार विशेष अभियान के तहत् बालक 06 एवं बालिका 70 कुल 76 गुम बालक/ बालिका का दस्तयाब किया गया। गुम बालक/बालिकाओं को दीगर प्रांत जम्मू से 06. मध्य प्रदेश से 02. राजस्थान से 01. तेलंगाना से 09. हरियाणा से 01. दिल्ली से 01, कर्नाटक से 01, महाराष्ट्र से 02, उत्तर प्रदेश से 06, पंजाब से 03 एवं छत्तीसगढ जिले से 44 बालक/बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार गुम बालक/बालिकाओं का पातासाजी/दस्तयाबी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button