Madhya Pradesh News बड़े धूमधाम से कांटाफोड मे समर्थकों ने मनाया बग्गा का जन्मदिन बागली विधायक ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश
कांटाफोड जितु सिंगी नगर मे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा का जन्मदिन बग्गा मित्र मंडल के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बग्गा मित्र मंडल द्वारा जन्मदिन के अवसर पर नगर कांटाफोड के विभिन्न मंदिरों पर आकर्षक साज सज्जा की गई थी। गणेश मंदिर पर पूजा अर्चना कर पोपेन्द्र सिंह बग्गा को समर्थकों ने बग्गी पर बैठाकर नगर के मंदिरो पर पूजा अर्चना कराई। राज राजेश्वरी माता मंदिर परिसर मे जन्मदिन के कार्यक्रम मे पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक पहाडसिंह कन्नौजे ने पोपेन्द्र सिंह बग्गा को पुष्पमाला पहनाकर केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। गणेश मंदिर पर पूर्व विधायक ब्रजमोहन धूत ने पहुंचकर बग्गा को शुभकामनाएं प्रेषित की। जन्मदिन के अवसर पर नटवर बियाणी राजेश डाबी सुजान स्कूल एस जी एम स्कूल सिक्ख युवा संगठन वैभव डाबी अजय सिंगी सोनू सिंगनाथ (भांजा) एवं राहुल ठगेले शलभ गोरानी मित्र मंडल के साथ ही बग्गा मित्र मंडल के सदस्यों एवं समर्थकों तथा मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर साफा बांधकर पुष्पवर्षा कर दुपट्टा पहनाकर केक काटकर जन्मदिन की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंदिरों मे पूजा अर्चना के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता महामंत्री रणछोड़ किराडे उद्योगपति प्रदीप डाबी बलदाऊ दुबे मनीष शर्मा जब्बार शाह वेल्डर ओमप्रकाश जायसवाल द्वारका राठौर केदार बिनाकिया जीतू सिंगी शैंकी भाटिया संजय जायसवाल पार्षद हरीप्रसाद धुंधले इस्लाम पटेल यासीन ठेकेदार कपिल राठौर इसरार पठान हम्मू टेलर गजू चौहान ओमप्रकाश गोमलाडू जिनवानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। राज राजेश्वरी मंदिर पर नैवैद्य लगाकर उपस्थित अतिथियों एवं भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। बग्गा मित्र मंडल द्वारा जूलूस के दौरान नगर मे विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशीयों का इजहार किया। मां राज राजेश्वरी उत्सव समिति द्वारा भी बग्गा का सम्मान किया गया।


Subscribe to my channel