IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News जायका बेस्वाद कर रहा टमाटर, महंगाई से हुआ टमाटर, हरी सब्जियों के दाम में भी बढे़

जायका बेस्वाद कर रहा टमाटर, महंगाई से हुआ टमाटर, हरी सब्जियों के दाम में भी बढे़

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

अमितेष पांडे, अम्बिकापुर कोरबा में टमाटर 90 से 100 रुपए किलो में बिके. हरी सब्जियों के दाम भी 50 से 100 रुपये के बीच है. फूल गोभी 60 से 80, रुपये किलो में बिक रहा है

कोरबा में बढ़े सब्जियों के दाम 

सब्जी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. 500 रुपये में भी सब्जी का थैला नहीं भर रहा है. बुधवार को कोरबा (Korba) जिले में टमाटर 90 से 100 रुपये किलो में बिके. हरी सब्जियों के दाम भी 50 से 100 रुपये के बीच है. सब्जियों का जायका बढ़ाने वाले टमाटर की हर घर में लगभग खपत प्रति सप्ताह औसत एक से दो किलो होती है, लेकिन अब आधा किलो टमाटर लेने में भी लोगों को 50 बार सोचना पड़ रहा है. टमाटर के दाम पिछले दो दिन में ही दोगुने हो गए हैं रविवार को जहां 50 रुपये किलों में टमाटर बिके थे. वहीं बुधवार को बुधवारी में टमाटर 90 से 100 रुपये किलो में लोगों को खरीदनी पड़े. अचानक दाम बढ़ने का कारण सब्जी व्यवसायी कम आपूर्ति को बता रहे हैं. एक व्यवसायी ने बताया कि टमाटर का कैरेट दो दिन पहले 1100 से 1200 रुपये था जो अब बढ़कर 1800 हो चुका है. इसकी वजह से टमाटर की कीमत बढ़ी है. इसके अलावा हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आया है

अदरक के भाव में तेजी
फूल गोभी 60 से 80, बैगन 40 से 50, करेला 50 से 80, कद्दू 30 से 40, भिंडी 30 से 40, मुनगा 80 से 100 और परवल 50 से 60 रुपये किलो में बिक रहा है. बारिश में सब्जियों का स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन महंगाई की वजह से लोगों की थाली का जायका बेस्वाद हो गया है. साथ ही गृहणियों का रसोई का बजट भी बिगड़ गया है. गर्मियों में अदरक 20 रुपये पाव बिक रहा था, जो अब बढ़कर 60 से 70 रुपये पाव पहुंच चुका ह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button