IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान : कलेक्टर-एसपी सहित जिला प्रशासन का पूरा अमला बस से बक्सवाहा हुआ रवाना

सामूहिक बस यात्रा से प्रशासनिक समन्वय के साथ शासकीय खर्च में मितव्ययता का संदेश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान वर्ष 2026 के तहत कलेक्टर मृणाल मीना शुक्रवार को एसपी रजत सकलेचा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के पूरे अमले के साथ बस से बक्सवाहा क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए। अधिकारियों का एक साथ बस से रवाना होना प्रशासनिक समन्वय के साथ-साथ शासकीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और सरकारी खर्च में कमी की दिशा में भी महत्वपूर्ण संदेश है। बस में साथ में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, सहित जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए।

 

कलेक्टर बक्सवाहा क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन, विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। जनपद पंचायत बक्सवाहा स्थित कैंप स्थल पर आमजन की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत बीरमपुरा में जलसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button