छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News सरकार द्वारा परिवहन नियम में संशोधन किया गया।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस बिना टैक्स बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं प्रदेश के विभिन्न मार्ग में आप भी एनपीआर इंजेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सड़कों से गुजरने पर ऑटोमेटिक चालान होगा इसका उद्घाटन किया जाएगा।  माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मनसा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्ग दर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को देखकर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने के लिए कार्यवाही के लिए दिशानिर्देश जारी किए। सड़क दुर्घटना एक महत्वपूर्ण कारण बिना फिटनेस के चलने वाले हैवी गाड़ियां हैं अनफिट गाड़ियों से होने वाली सड़क दुर्घटना कम करने के लिए प्रदेश में परिवहन विभाग की पहल पर विभिन्न मार्ग में ए एनपीआर कैमरा लगाए जा रहे हैं जो बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहनों को डिटेक्ट कर ऑटोमेटिक चलानी कारवाही करेगा। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों को पता लगाने के लिए पहले चरण में 9 जगह पर एनपीआर कैमरा लगाया जाएगा जो परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर एडिट ऑप्शन सिस्टम से जुड़ा होगा।

प्रथम चरण में इन स्थानों में शुरू किया गया है एनपीआर डिटेक्शन सिस्टम।
महासमुंद बसना पदमपुर रोड सरायपाली सारंगढ़ रोड जयरामनगर मस्तूरी रोड रायपुर अभनपुर भरेगा भाटा पत्थलगांव अंबिकापुर रोड डोंगरगढ़ राजनांदगांव रोड रायगढ़ तेंदुआ भट्ठा रोड रायगढ़ सरिया नगरी रोड इसके बाद खनन और औद्योगिक क्षेत्र से भी एनपीआर कैमरे की मदद से डाटा एकत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन जगहों से गुजरने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड भी एनपीआर सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग को प्राप्त होने लगेगा। इस सिस्टम की गाड़ियों की जानकारी को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रेडिएशन एनपीआर कैमरे के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाएगा जब कोई वाहन रोग से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें ली जाएगी जिस वाहन के पास कानूनी रूप से आवश्यक वह दस्तावेज नहीं होंगे उनका रिकॉर्ड वाहन के डेटाबेस से प्राप्त कर लिया जाएगा और इस डिडक्शन पोर्टल द्वारा स्वचालित रूप से चालान किया जाएगा चालान s.m.s. के माध्यम से वाहन स्वामी के मोबाइल पर भेजा जाएगा और जब वाहन स्वामी के द्वारा उस चालान का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक उस गाड़ी से संबंधित समस्त कार्य सभी आरटीओ में प्रतिबंधित रहेंगे।

परिवहन सचिव एस प्रकाश द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि सड़क में वाहन चलाने से पहले गाड़ी के संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अप टू डेट कराले सभी दस्तावेज पूर्ण होना स्वयं और सड़क में चलने वाले अन्य सभी लोगों के सुरक्षा के लिए आवश्यक है परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे फिटनेस टैक्स बीमा पी यू सी के जुर्माने से बचने के लिए वाहन के दस्तावेज अप टू डेट रखें। सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति की सिफारिश के बाद सरकार ने डिडक्शन सिस्टम के क्रियान्वयन की नीतिगत निर्णय लिया है हाल ही में सुप्रीम कोर्ट समिति के सचिव संजय मित्तल ने कुछ जिलों का दौरा किया था और राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए शुरू किए गए सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की गई थी उन्होंने बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

ज्ञात हो कि किसी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए टैक्स पटाना पंजीकरण प्रमाण पत्र फिटनेस प्रमाण पत्र परमिट बीमा और सभी दस्तावेज वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज होने आवश्यकता है तथा सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है पर्सनल वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट की आवश्यकता नहीं होती है। नमूना आंकड़ों के अनुसार यह देखा गया है कि बहुत से वाहन बिना वैध दस्तावेज के चल रहे हैं खासतौर से हैवी बालियान जिसमें फिटनेस अनिवार्य है ऐसे वाहन भी बिना फिटनेस और बिना टैक्स के चलते पाए जाते हैं ऐसे वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है और इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्या उत्पन्न होती है,।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button