IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नेमावर में नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, 868 फीट पर पहुंचा

नर्मदा में वर्षाकाल की प्रथम जल बढ़ोतरी

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश  के देवास जिला के नगर नेमावर में नर्मदा के केचमेंट क्षेत्र में चल रही भारी बरसात के चलते नेमावर में नर्मदा का जल स्तर समुद्र तल से 868 फीट पर पहुंच गया है। फिलहाल जल स्तर थमा है। क्षेत्र की नर्मदा की सहायक नदियों जामनेर, बागदी, गोनी, ककड़ी, शिप आदि में जल स्तर सामान्य होने के कारण अभी खतरे से जल स्तर काफी नीचे है। बरसात के इस मौसम की नर्मदा में यह पहली जल स्तर बढ़ोतरी है। पहली बरसात में नर्मदा की सहायक नदियों के मिट्टी भरे जल से नर्मदा का जल पूर्ण रूप से गहरा मटमेला हो गया है।

जो सामान्य रूप से सीधे पीने योग्य नहीं है, पर नर्मदा किनारे पर रहने वाले आमजन इस पानी को फिटकरी व अन्य तरीकों से साफ कर पीने के लिए उपयोग में लेते हैं। प्रशासन द्वारा नर्मदा के बढ़ते जल स्तर पर सतत ध्यान दिया जा रहा हे। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे नेमावर शुक्रवार को नेमावर में नर्मदा नदी में जलस्तर के बढ़ने की खबर के बाद एसडीएम प्रवीण प्रजापति तहसीलदार राकेश यादव सीईओ केपी राजोरिया सहित प्रशासन के आला अधिकारी नेमावर पहुंचे और बढ़ते जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं। अभी नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। लेकिन उसके बाद भी बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों में चौकीदार के माध्यम से ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button